फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा : खुदा के सजदे में झुके सिर, देश की खुशहाली की मांगी दुआ

विज्ञापन
हिसार के क्रांतिमान पार्क में ईद की नमाज के बाद दुआ मांगते हांसी के एसपी मकसूद अहमद व अन्य। 
विज्ञापन
हिसार। देशभर में ईद-उल-जुहा शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने वीरवार को क्रांतिमान पार्क में ईद की नमाज के लिए खुदा के सजदे में सिर झुकाकर देश की खुशहाली की दुआ मांगी। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद शमीर ने तकरीर की और नमाज अदा करवाई। इस दौरान हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद भी ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नूर मोहम्मद ने बताया कि हज की समाप्ति पर इस पर्व को मनाया जाता है। इस्लाम के पांच फर्ज माने गए हैं, हज उनमें से आखिरी फर्ज माना जाता है। मुसलमानों के लिए जिंदगी में एक बार हज करना जरूरी है। हज होने की खुशी में ईद-उल-जुहा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व कुर्बानी और त्याग का प्रतीक है। इस्लाम में बलिदान का बहुत महत्व है। इमाम ने नमाज पढ़ने के दौरान देश व प्रदेश के लिए अमन-चैन, आपसी भाईचारे व सुख व समृद्धि की दुआएं मांगी। उन्होंने आपसी भाईचारा मजबूत करने व टूटे रिश्तों को जोड़ने की बात पर जोर दिया। गांव मलापुर के अलावा कई अन्य मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई।
मुस्लिम कल्याण कमेटी के प्रधान होशियार खान ने बताया कि इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के हरफूल खान भट्टी, बरकत अली, मुन्ना अली, राज हसीना, शोभा नेहरु, नूर मोहमद, प्रेम बब्बर, सिकंदर, विनोद, सलीम खान, जमील खान, ईमरान, अयान, अबीर, डा. असलम, कैप्टन रफीक, गुलाब नबी सहित हजारों लोगों ने पार्क में पहुंचकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें