फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वकील कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में घटना स्थल का निरीक्षण करते शहर थाना प्रभारी जगजीत सिंह।
विज्ञापन
हांसी। वकील कॉलोनी में अयोध्या निवासी करीब 55 वर्षीय तारानाथ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि तारानाथ पर काफी कर्जा था। तारानाथ ने अपने घर का गुजारा चलाने के लिए शहर में कई लोगों से कर्जा लिया था। कर्जा लेकर ही उन्होंने ई-रिक्शा भी खरीदी थी, लेकिन तारानाथ समय पर कर्ज चुका नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

कर्ज देने वाले व्यक्ति हर रोज तारानाथ से रुपये मांगते थे। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। कर्जदार होने व मानसिक रूप परेशानी के चलते तारानाथ ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तारानाथ का शव उनके घर की छत पर लगे सीरिया से रस्सी से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी जगजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।
तारानाथ के परिजन सन्नी ने बताया कि उनका ताऊ तारानाथ काफी समय से वकील कॉलोनी में किराए के मकान में रहता रह रहा था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपना घर का गुजारा चलता था। कर्ज न चुका पाने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जिसके चलते तारानाथ ने फांसी लगा ली। सिटी थाना पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में तारानाथ का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि तारानाथ के करीब 13 वर्षीय बेटा श्यामू व करीब 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी है। श्यामू अपने पिता तारानाथ के साथ रहता था। बेटी लक्ष्मी अपनी माता के साथ अयोध्या में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें