फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो करंसी में 6 माह में रुपये डबल करने नाम पर 35.30 लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हांसी के वकील कॉलोनी निवासी प्रवीन शर्मा के साथ क्रिप्टो करंसी में कारोबार करने के नाम पर 35 लाख 30 हजार रुपये की ठगी हुई है। प्रवीन ने ठगी करने का आरोप सातरोड निवासी शहनवाज खान उर्फ सोनू व उसकी पत्नी मीना पर लगाया है। प्रवीन की शिकायत पर हिसार सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया कि पिछले साल मई महीने में हिसार के एक होटल में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपियों ने उसको उनके क्रिप्टो अकाउंट में करीब दो करोड़ की क्रिप्टो करेंसी दिखाई और कई करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी उनके नाम होने का दावा किया था। उसके बाद ये दोनों पति-पत्नी कई दिनों तक उसको छह महीने में रुपये डबल करने का लालच देते रहे। इसके बाद प्रवीन ने उन पर विश्वास कर लिया।
इसके बाद प्रवीन ने जून महीने में 35.30 लाख रुपये नकद इनको दे दिए। प्रवीन का कहना है छह माह बीतने के बाद जब रुपयों का करार समाप्त हुआ, तो ये दोनों उसको नकारने लगे। प्रवीन के आरोप हैं कि रुपये वापस मांगने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी भी देने लगे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने अपने संबंध धार्मिक संगठनों से होने की बात कही। छेड़खानी के आरोप में भी फंसाने की धमकी दी। प्रवीन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें