फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अधिकारियों में तालमेल की कमी से अंतिम दो दिन गृह कर छूट का लाभ नहीं उठा पाए नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गृह कर में छूट के आखिरी दो दिनों में नगर परिषद कार्यालय बंद रहा। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें कार्यालय खोलने के लिए कोई आदेश नहीं मिले थे। जबकि इससे पहले छूट के आखिरी दिनों में अवकाश पर कार्यालय खोले जाते रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों में तालमेल न होने से लोग गृह कर में छूट का लाभ नहीं ले पाए।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते अन्य शहरों के निकाय कार्यालयों में गृह कर शाखा खुली रही। लेकिन हांसी के नगर परिषद कार्यालय में दोनों ही दिन कार्यालय बंद रहे। इस दौरान लोग छूट का फायदा उठाने से वंचित रह गए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम का कहना था कि कार्यालय खुला था। लेकिन गृह कर शाखा इंचार्ज रोशन लाल ने बताया कि उन्हें कार्यालय खोलने के लिए कोई आदेश नहीं थे। ऐसे में कार्यालय खुला नहीं रहा। कार्यालय बंद होने के कारण लोग छूट का लाभ नहीं उठा सके। जिसके चलते अब लोगों को सोमवार से पूरा टैक्स भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें