फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिचमी राजस्थान पर बने चक्रवातीय परिसंचरण व टर्फ रेखा के असर कुछ जिलों में हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवातीय परिसंचरण व उत्तर पश्चिमी हरियाणा से गुजरी टर्फ रेखा के कारण प्रदेश में कुछ जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। हालांकि वीरवार से आगामी चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान के 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तो आगे निकल गया है। मगर उसके कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। साथ ही एक टर्फ रेखा उत्तर पश्चिमी हरियाणा उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल से असम तक गुजर रही है। इस टर्फ रेखा के आसपास के इलाकों में बुधवार को भी नए बादलों का फुटाव देखने को मिला। इस कारण से सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल आदि जिलों में कहीं-कहीं गरज व हवाओं के साथ हल्की बारिश-बूंदाबांदी हुई। बुधवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41.0 से 45.9 और न्यूनतम तापमान 22.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
आगामी दिनों में मौसम रहेगा शुष्क
आने वाले दिनों मेंहरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। हालांकि बीच बीच में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआरव दिल्ली में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है। मगर बारिश की गतिविधियां नदारद रहेगी। इन मौसम प्रणाली से अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में ही गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मजबूत दबाव ढाल बल विकसित होने सेआगामी 4-5 दिनों तक तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों में हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। लू की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
नूंह एडब्लयूएस - 45.9
हिसार एएमएफयू - 45.2
पांडू पिंडारा जींद - 44.4
अंबाला एडब्ल्यूएस - 44.4
सिरसा - 44.0
महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस - 43.8
रोहतक - 43.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें