फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के गनमैन पर पत्नी की हत्या का मामला : एएसपी व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। करीब ढाई साल पूर्व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जींद के तत्कालीन डीएसपी के गनमैन द्वारा कथित रूप से पत्नी की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने एएसपी को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर जांच की स्टेटस रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने सहायक पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ को 1 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले की जांच में रिवॉल्वर को गायब कर दिया, दोबारा जांच को दो साल तक लटकाया। इसके बाद अदालत ने गत 14 अक्तूबर को पुलिस महानिरीक्षक को आदेश दिया था कि इस मामले की जांच किसी आईपीएस अधिकारी से करवाएं और स्टेटस रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान एएसपी पूजा वशिष्ठ के रीडर एएसआई राजेश कुमार स्टेटस रिपोर्ट के साथ अदालत में पेश हुए और कहा कि पुलिस महानिरीक्षक ने गत 28 अक्तूबर को मामले की जांच एएसपी पूजा वशिष्ठ को सौंपी है और उनको 11 नवंबर 2022 को ही मामले की फाइल मिली है। इस पर अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एमएम रॉय ने कहा कि पुलिस फिर से मामले की जांच में गंभीरता से नहीं कर रही है। अदालत के आदेश के बाद भी एक माह तक पुलिस ने कुछ नहीं किया है।
इस बारे में हिसार शहर थाना पुलिस ने गत 16 अप्रैल 2020 को भिवानी के गोकलपुरा गांव निवासी विकास की शिकायत पर जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह के पीएसओ पुलिस कांस्टेबल भिवानी के देवास गांव निवासी विक्रम के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रिवॉल्वर को लकड़ी का सोटा बना दिया था
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता मनमोहन राय ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से लकड़ी का सोटा बरामद किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने की चोट का जिक्र नहीं था। जांच के दौरान मेडिकल बोर्ड ने 1 फरवरी 2021 को बताया कि मृतका रिंकू के सिर पर गोली लगने के निशान है और मौत का कारण भी यही है। बावजूद इसके, आरोपी से आज तक वारदात में प्रयोग किया गया रिवॉल्वर या पिस्तौल बरामद नहीं किया है।
सेवानिवृत्त एसपी आरोपी के रिश्तेदार
वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट मनमोहन राय ने अदालत में बताया कि उनको यह भी पता चला है कि डीएसपी अशोक कुमार व सेवानिवृत्त एसपी जसवंत सिंह लांबा भी आरोपी विक्रम के रिश्तेदार हैं। इसके कारण गत 10 अगस्त को अदालत में याचिका दायर की कि मामले की किसी आईपीएस अधिकारी से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें