फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी की फेसबुक आइडी हैक कर की रुपयों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी राजबीर सैनी की किसी ने मंगलवार दोपहर को फेसबुक आईडी हैक कर उनके फेसबुक मित्रों से रुपयों की मांग की। इसके बारे में पता चलते ही डीएसपी ने साइबर सेल में इसकी जांच के आदेश दिए और आईडी को बंद करवा दिया। वहीं दूसरी तरफ गत दिवस डीआईजी कम एसपी जींद ओमप्रकाश नरवाल की फेसबुक आईडी हैक कर भी रुपयों की मांग की बात सामने आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। गत माह भी फरीदाबाद के एक थाना प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक कर उनके कई फेसबुक दोस्तों से आरोपी ने रुपयों की मांग की थी। ये आरोपी जिस शख्स की आईडी हैक करते हैं, उसके फेेसबुक मित्रों से बहाना बनाकर रुपयों की मांग करते हैं। फरीदाबाद में एक थाना प्रभारी के फेसबुक मित्रों से भी आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर रुपयों की मांग की थी। ये थाना प्रभारी करीब एक वर्ष पूर्व हिसार में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें