फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार से टकराकर मार डाला

Mon, 19 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव मतानी में रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे छत पर सो रही महिला की हत्या पति ने सिर को दीवार से टकराकर कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। झूंपा चौकी पुलिस को गरवां निवासी दिनेश ने बताया कि उसकी बहन सरोज का विवाह गांव मतानी के विजेंद्र के साथ 2003 में हुआ था। उनके 8 साल व 5 साल की दो बेटियां हैं। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार रात को बहन छत पर सोई हुई थी। रविवार अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे पति विजेंद्र वहां शराब के नशे में पहुंचा और सरोज को जगकर उसके सिर को दीवार से टकरा दिया। सुबह करीब 9 बजे उसे बहन की हत्या की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो बहन खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। दिनेश की सूचना पर झूंपा पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका के भाई दिनेश के बयान पर आरोपी पति विजेंद्र, सास प्रेमो व ससुर हवा सिंह के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके पक्ष को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें