फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब के नशे में दोस्त ने ही की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

विज्ञापन
हिसार। पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा पकड़ा गया 10 हजार का इनामी बदमाश। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। ढाणी श्यामलाल निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरीराज की गिरफ्तारी के साथ ही दो साल पुरानी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव नागल वादिक के गिरीराज को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में मृतक राजेश के भाई दिनेश ने 9 नवंबर 2020 को सदर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी गिरीराज मृतक के साथ ई-रिक्शा पर हेल्पर का काम करता था। कुछ समय काम करने के बाद अपने गांव चला जाता था और फिर आने के बाद उसके साथ काम करता। घटना वाले दिन दोनों ने बगला मार्ग पर शराब पी। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई तो आरोपी गिरीराज ने राजेश के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। फिर ई-रिक्शा को सड़क किनारे पलट दिया ताकि दुर्घटना लगे।
विज्ञापन

दो साल हिमाचल, बुलंदशहर, जयपुर में की मजदूरी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो साल तक हिमाचल प्रदेश, बुलंदशहर, जयपुर में रहकर मजदूरी करता रहा। सोमवार को आरोपी हिसार में अपने एक परिचित से मिलने के लिए आया था। पुलिस की स्पेशल टीम के पीएसआई सुरेंद्र कुमार, ईएसआई भूप सिंह, ईएसआई राजकुमार, सिपाही प्रदीप और अनिल कुमार की टीम ने आरोपी को लाहौरिया चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 6 जुलाई 2022 पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें