हिसार। पड़ाव चौकी पुलिस टीम ने विकासनगर से सैनियान मोहल्ला निवासी संजीव को 10.19 हेरोइन ग्राम काबू किया। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि शनिवार को टीम गश्त पर थी। इस दाैरान सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।