फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बड़वाली ढाणी से नशा तस्कर गिरफ्तार, 155 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिसार यूनिट ने बड़वाली ढाणी से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर के कब्जे से 155 ग्राम गांजा, 12 ग्राम सुल्फा व 850 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एचटीएम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हिसार यूनिट के प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बताया कि एचएनसीबी यूनिट हिसार की एक टीम बड़वाली ढाणी के नजदीक गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि बड़वाली ढाणी निवासी प्रीतम नशीले पदार्थ का अवैध व्यापार करता है। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो आरोपी को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 155 ग्राम गांजा, 12 ग्राम सुल्फा व 850 रुपये बरामद हुए।
टोल फ्री नंबर पर दें सूचना
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आपको कहीं पर भी नशीला पदार्थ बिकते हुए दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें