दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट आएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान की गिरावट थमी है। बादलों का प्रभाव होने के कारण न्यूनतम तापमान और ज्यादा नहीं गिर रहा है। मौसम साफ होने के बाद सर्दी की दस्तक बढ़ेगी। जिसके साथ कोहरे की शुरुआत भी होगी।
वर्ष 2022 के नवंबर माह के तापमान का रिकॉर्ड
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
20 नवंबर25.4-9.2
21नवंबर25.28.3
22नवंबर25.0-8.2
23 नवंबर-25-9.3
24नवंबर-26-9.6
25 नवंबर-25.57.1
वर्ष 2023 के नवंबर माह का तापमान
दिनांक -अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
20 नवंबर27.4-10.0
21नवंबर26.611.0
22नवंबर25.5-11.6
23 नवंबर-26.5-8.9
24नवंबर-26.67.2
25 नवंबर-25.29.6
अभी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसमें 27 व 28 नवंबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व बादलवाही रहने की संभावना है। बादलों के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट रहेगी।
डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार