हिसार। सेक्टर 13 पार्ट टू व 16-17 आरडब्ल्यूए ने बुधवार को सेक्टर की समस्याओं को लेकर एचएसवीपी को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से सेक्टरवासियों ने बताया कि सेक्टर में पानी की समस्या रहती है। बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करके ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। जब तक बूस्टिंग स्टेशन नहीं बनता, तब तक सेक्टर को 4 जोन में बांटकर पेयजल सप्लाई की जाए। सीवर ओवरफ्लो की समस्या का भी समाधान किया जाए। लंबे समय से प्रस्तावित सीनियर सिटीजन क्लब का भी निर्माण करवाया जाए।
सेक्टरवासियों को भेजी गलत एन्हांसमेंट
सेक्टरवासियों ने बताया कि वर्ष 2018 में सेक्टर को गलत एन्हांसमेंट भेजी गई थी, जिसका सेक्टरवासियों ने विरोध भी किया था। इसके बार सरकार की तरफ से तीन जजों की कमेटी बनाई गई, लेकिन कमेटी की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। इस कारण मामला फिर से कोर्ट में चला गया। इसके निपटारे के लिए एक कमेटी हिसार प्रशासक की अध्यक्षता में बनी, जिसने 191.89 रुपये की फुल डिटेल सीसीओ पंचकूला को भेजी, जो आज तक लागू नहीं हुई। सेक्टरवासियों की मांग है कि लिटिगेशन के स्थायी समाधान के लिए सभी सेक्टरवासियों के अकाउंट 191.89 रुपये के हिसाब से ओवरहाल कर दें ताकि लिटिगेशन पूरी तरह खत्म हो जाए।
सेक्टर में एक ही वेलफेयर एसोसिएशन, किसी दूसरी से न करें संपर्क
आरडब्ल्यूए के प्रधान इंद्र सिंह मालिक ने सेक्टरवासियों से कहा कि सेक्टर में एक ही वेलफेयर एसोसिएशन है। मगर यह पता चला कि कुछ लोग खुद को रेंजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी बताकर मेंबरशिप के नाम पर ठगने का प्रयास कर रहे हैं। इस सेक्टर में हमारी आरडब्ल्यूए के अलावा सभी कॉमर्शियल हैं, जो पार्क आदि के ठेके लेती हैं। किसी दूसरी सोसायटी से संपर्क न करें।