हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में गुरु जंभेश्वर शिक्षक एसोसिएशन (गजुटा) के चुनाव वीरवार को करवाए गए। चुनाव में डॉ. सोमदत्त शिक्षक एसोसिएशन के प्रधान बने। उन्होंने प्रो. ऋषिपाल को 19 वोटों से हराया। डॉ. सोमदत्त को 105 वोट मिले प्रो. ऋषिपाल को 86 वोट मिले। विवि में शिक्षकों के 198 वोट हैं जिसमें से 192 वोट पोल हुए। इसके अलावा सह सचिव के पद पर डॉ. जय भगवान और कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. प्रियंका दलाल को पहले ही चुन लिया था। विवि परिसर में वीरवार को सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमानी शर्मा, प्रोफेसर अर्चना कपूर, सीपी कौशिक, दीपक केडिया, एमके शर्मा की निगरानी में मतदान कराया गया। इसके अलावा कार्यकारी परिषद के 6 सदस्यों के लिए 7 शिक्षकों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें डॉ. विजेंद्र सिहाग को हार का सामना करना पड़ा। नए बने गजुटा प्रधान डॉ. सोमदत्त ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षकों का विकास करना रहेगा। शिक्षकों के साथ मिलकर काम किया जाएगा और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
प्रधान पद
नाम वोट
डॉ. सोमदत्त 105
प्रो. ऋषिपाल 86
-
उप प्रधान
डॉ. सुमित सरोहा 122
डॉ. मनोज कुमार 73 वोट
सचिव
डॉ. विक्रमजीत सिंह 112
डॉ. राजेश ठाकुर 79
ईसी मेंबर के लिए ...
नाम वोट
डॉ. अमितेश -115
डॉ. अनिल कुमार - 118
डॉ. हरदेव- 120
डॉ. कपिल कुमार- 125
डॉ. राकेश कुमार-104
डॉ. विनोद गोयल -140