लुवास में पशुचिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता का कार्यभार डॉ. मनोज कुमार रोज।
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद पर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार रोज की नियुक्ति की गई है। यह पद डॉ. गुलशन नारंग की सेवानिवृत्ति से खाली हुआ था। डॉ. मनोज वर्तमान में डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज और अकादमिक काउंसिल के सदस्य भी हैं। वह 1995 से अध्यापन एवं अनुसंधान कार्य में जुटे हैं और 50 से अधिक शोध प्रकाशन कर चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें लुवास का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार मिला था। कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने उन्हें बधाई दी। ब्यूरो