फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. कमल गुप्ता माता मनसा से आशीर्वाद लेने पहुंचे

विज्ञापन
मानसा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। 
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री का दर्जा पाने के बाद डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को पंचकूला स्थित माता मनसा मंदिर पहुंचे। डॉ. कमल गुप्ता के साथ उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता भी साथ रही। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सचिवालय पहुंचे। हिसार से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डॉ. कमल गुप्ता को बधाई दी। बताया जा रहा है कि वीरवार को मंत्रालयों का बंटवारा होगा। जिसमें डॉ. कमल गुप्ता को गृह मंत्रालय ,स्वास्थ्य मंत्रालय या पीडब्ल्यूडी में से एक दिया जा सकता है। डॉ. कमल गुप्ता को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला वाला कमरा दिया गया है। मंत्रालय वितरित होने के बाद डॉ. कमल गुप्ता वीरवार या शुक्रवार को हिसार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें