फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डॉ. जय दत्त शर्मा ने बॉडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

विज्ञापन
जयदत्त शर्मा
विज्ञापन
डॉ जय दत्त शर्मा ने बॉडी बिल्डिंग में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
विज्ञापन




हिसार। हैदराबाद में आयोजित आईसीएन वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी (एलुमनी) डॉ. जयदत्त शर्मा ने फिजिक में गोल्ड और फिटनेस मॉडल में सिल्वर मेडल अपने नाम किए। डॉ. जयदत्त की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. पुनीत गोयल, प्रो चांसलर डॉ. पूनम गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि दत्त ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनपी कौशिक व प्रति कुलपति डॉ. राजेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि डॉ. दत्त का यह प्रदर्शन उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलो के लिए भी प्रोत्साहित करता है। ओएसजीयू में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें