फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूरदर्शन बचाओ जनसंघर्ष समिति ने दिया धरना, नारेबाजी कर जताया विरोध

विज्ञापन
हिसार दूरदर्शन केंद्र  के बाहर धरना देते जन संघर्ष समिति के सदस्य।स्रोत आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। दूरदर्शन केंद्र हिसार बचाओ जन संघर्ष समिति हरियाणा के धरने को बुधवार को 917 दिन पूरे हो गए। धरना देने वालों ने भारत बंद में सहयोगी बनकर सरकार की निजीकरण और एंटी नेशनल, संविधान विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। इस मौके पर इंद्र सिंह मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से रोजगार उपलब्ध कराए और उपक्रम बेचना बंद करे। सरकारी विभागों में करप्शन बंद किया जाए। सभी को न्याय देने वाली नीति बनानी चाहिए। देश के संसाधन धनासेठ को बेचना बंद करें। सभी कर्मचारी पक्का हों। हरियाणा के एकमात्र हिसार दूरदर्शन केंद्र को बहाल किया जाएगा। प्रधान इंद्र सिंह मलिक की अध्यक्षता दिए गए धरने में डॉ. हरिचंद, दलीप सिंह खरब, बलबीर दलाल, तिलक मेहता, वजीर बुढ़ाना, सरजा झाझड़िया, चरणजीत व धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें