फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से लेकर आए थे डोडा पोस्त पुलिस ने चार को पकड़ा

विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा डोडा पोस्त समेत पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मुकलान गांव से चार आरोपियों को 52 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के अलवर के खेड़ली झंडा निवासी सुखविंद्र, राजू सिंह, अलावलपुर निवासी राजेंद्र और पंजाब के मानसा निवासी कर्मजीत से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, 6405 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। आजाद नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस के तहत चारों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम मुकलान गांव की तरफ गश्त पर थी। सूचना मिली कि मुकलान गांव की चौपाल पर चार व्यक्ति बैठे हैं जिनके पास नशीला पदार्थ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां रखे कट्टों की तलाशी ली तो उसमें साढ़े 52 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान से डोडापोस्त लेकर आए थे और पंजाब में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें