फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी का झांसा देकर तलाकशुदा से चार साल तक किया दुष्कर्म

Wed, 17 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के उकलाना क्षेत्र की एक महिला से चरखी दादरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सिरसा मार्ग एरिया में शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो पिटाई की और जातिसूचक गालियां दी। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने नामजद व्यक्ति और उसके कुनबे के छह अन्य लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2004 में हांसी क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। हमारी दो लड़की है। कुछ समय पहले पति से तलाक हो गया था और एक बेटी उसके पास रहती है। उसकी मुलाकात साल 2019 में चरखी दादरी क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर बेटी की पढ़ाई कराने का भरोसा दिलाया था। वह उसे व उसकी बेटी को सिरसा रोड एरिया के मकान में साथ रखने लगा। शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके छह परिजन उसे तंग करते थे और जातिसूचक टिप्पणी करते थे।


बेटी ने कॉपी पर जय भीम लिखा तो पीटा : पीड़िता


पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देने वाले 6 अप्रैल को बेटी को इसलिए पीटा कि उसने कॉपी पर जय भीम लिख दिया था। तब पुलिस को शिकायत दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें