फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंतरजातीय विवाह रचाने वाले युवक से 40 हजार की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी लालचंद गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने सोमवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय से अंतरजातीय विवाह रचाने वाले युवक से अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाली राशि की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी लालचंद डूडी को गिरफ्तार किया है। साथ ही ब्यूरो की टीम ने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले आरोपी को भी काबू किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब ढाई साल पहले गांव एमपी रोही के संदीप कुमार ने एक युवती से अंतरजातीय विवाह रचाया था। सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह रचाने पर जोड़े को अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत ढाई लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। बताया गया है कि संदीप ने इसके लिए जिला कल्याण विभाग में अपनी फाइल भी जमा करवा दी थी, लेकिन विभाग के अधिकारी उसके खाते में रुपये नहीं डलवा रहे थे। इसके लिए संदीप ने गांव के ही युवक रविंद्र से संपर्क किया। बताया गया है कि रविंद्र ऐसे मामलों में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में बिचौलिए का कार्य करता था।
राज्य सतर्कता आयोग के डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि रविंद्र का जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में हस्तक्षेप था। उसने संदीप को प्रोत्साहन राशि दिलवाने के लिए पहले ही 10 हजार रुपये ले लिए थे और जिला कल्याण अधिकारी को रिश्वत की राशि संदीप के खाते में रुपये आने के बाद देने की बात हुई थी। 3 मार्च को संदीप के खाते में प्रोत्साहन राशि आ गई और संदीप पर बाकी की रिश्वत मांगने के लिए दबाव बनाया जाना लगा। जिला कल्याण अधिकारी को 40 हजार रुपये देने की बात हुई थी और संदीप ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। सोमवार को विजिलेंस की टीम ने संदीप को 40 हजार रुपये के नोट केमिकल व हस्ताक्षर करके सौंप दिए। जैसे ही समाज कल्याण अधिकारी लालचंद डूडी को संदीप ने रुपये पकड़ाए, उनकी टीम ने लालचंद डूडी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ रंगवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए।
विज्ञापन



रिश्वत मांगने के मामले में जिला कल्याण अधिकारी लालचंद डूडी को रंगे हाथों काबू किया गया है। साथ ही बिचौलिए रविंद्र को भी पकड़ा गया है। जिला कल्याण अधिकारी से रिश्वत के 40 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं और रविंद्र से 10 हजार रुपये की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

-जुगल किशोर, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें