जिला योजनाकार विभाग ने मंगलवार को आर्य नगर में एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कॉलोनी में बने कच्चे रास्ते को जेसीबी की मदद से उखाड़ा।
जिला योजनाकार अधिकारी जेपी खासा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हिसार-बालसमंद रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास आर्य नगर में आठ एकड़ में शिवा फर्म्स के नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसे लेकर विभाग की टीम पूरे अमले के साथ मंगलवार को मौके पर गई। वहां कॉलोनाइजर द्वारा कच्चे मार्ग का निर्माण किया गया था, जिसे जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया। जेपी खासा ने लोगों से अपील की है कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदे।