हिसार। अब मरीजों को जिले में और बेहतर इलाज मिल सकेगा। शासन ने जिले में 38 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इनमें से आठ चिकित्सकों को नागरिक अस्पताल में कार्यरत किया गया है। नागरिक अस्पताल में आर्थो के डॉ. अक्षय लांबा, फोरेंसिक साइंस में एमडी सुनील कुमार, कृतिका मलिक, नेत्र रोग विशेष सरगम छाबड़ा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. सुमित कुमार ,डॉ.ज्योति , मीतू सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. आयुष को सेक्टर 1-4 के अर्बन हेल्थ सेंटर में लगाया है।
वहीं, हांसी नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ गरिमा, एमएस सर्जन मन्नु कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ एमडी विकास पूनिया को नियुक्त किया गया है। सीएचसी मिर्चपुर में डॉ. योगेश, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. जगदीप को मिर्चपुर सीएचसी में नियुक्त किया है। सिविल अस्पताल आदमपुर में डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. नेहा, सीएचसी खांडाखेड़ी में डॉ. सलोनी रंगा, बरवाला उपमंडल अस्पताल में डॉ. अनु, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. अजय राठौर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. रोबिन को नियुक्त किया गया है। नारनौंद उप मंडल अस्पताल में डॉ. प्रदीप, डॉ. संदीप, डॉ. विकास, आदित्य सोनी, डॉ. सीमा, डॉ. डिंपल, डॉ. विवेक, डॉ.अभिषेक, डॉ. अमित, सीएचसी उकलाना में डॉ. उमेद सिंह,डॉ. रविंद्र खरोलिया, पीएचसी काजला में राकेश, सीएचसी सोरखी में डॉ. अमित जांगड़ा, सीएचसी मंगाली में डॉ. राहुल को नियुक्त किया गया है।