फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गड्ढों में सूखा कचरा डालकर पार्क के कूड़े का कर रहे निस्तारण

विज्ञापन
हिसार।आशीष
विज्ञापन
हिसार। साफ-सफाई के मामले में शहर पिछड़ रहा है। हालांकि कई सामाजिक संगठन और लोग अपने घरों में ही कूड़े का निस्तारण कर रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। स्वच्छता सर्वे में शहर की सफाई में रैंकिंग गिरने का जिम्मेदार लोग नगर निगम की लचर व्यवस्था को मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगम के सफाई कर्मचारी शहर में सफाई अच्छे से करते और निगम कूड़े का निस्तारण ढंग से करता तो सर्वे में रैंकिंग अलग ही होती है। रैंकिंग में सुधार के लिए सामाजिक संगठन और लोग अपने-अपने स्तर किए गए कूड़ा प्रबंधन के बारे में बता कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं सत्या एन्क्लेव में लोग पार्क में गड्ढे बनाकर सूखे कचरे का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट के सत्या एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी ने सर्व प्रिय पार्क को गोद लिया हुआ है और उसकी देख रेख एन्क्लेव की एसोसिएशन करती है। पार्क का कूड़ा निस्तारण करने के लिए पार्क में दो बड़े गड्ढे खुदवाए गए हैं जिनमें पार्क का सूखा कचरा डाला जाता और उसकी खाद तैयार की जाती है। इस खाद को पार्क में लगे पेड़ पौधों में डाला जाता है। एक गड्ढा भरने में करीब 20 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद दूसरे गड्ढे में पार्क का सूखा कूड़ा-कचरा डाला जाता है तब तक पहले वाले गड्ढे में खाद बनकर तैयार हो जाती है। समिति के सदस्य आशीष ने बताया कि एसोसिएशन ने सभी घरों में गीले-सू्खे कचरे को अलग-अलग डालने के लिए हर घर में दो-दो डस्टबिन रखवाएं हुए हैं। जिनका कूड़ा निगम की ओर से लेने आने वाली गाड़ी में डाला जाता है। सफाई में शहर की रैंकिंग का पिछड़ने का कारण नगर निगम का सफाई के प्रति ध्यान न देना है। निगम के सफाईकर्मी हमारे एन्क्लेव में नहीं आते हमारी एसोसिएशन ने अपने खर्चे पर सफाईकर्मी रखा हुआ है। पार्क को साफ-सुथरा रखने का काम पिछले पांच साल से कर रहे हैं। पार्क में ही कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है और जो भी खाद बनती है उसे पार्क में डाला जाता है। इसके अलावा पार्क में बैठने वाले लोग गड्ढों में कई बार प्लास्टिक की वस्तुएं भी डाल देते हैं जिन्हें बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें