फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान काॅलोनी में घर के बाहर खड़ी बस से डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर की किसान काॅलोनी में घर के बाहर खड़ी बस से डीजल चोरी हो गया। मामले की शिकायत गांव कनोह निवासी भूप सिंह ने पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बस मालिक ने कहा है कि उसकी बस बरवाला से हांसी रूट पर चलती है। रात को बस उसके चाचा के लड़के के घर के बाहर किसान काॅलोनी में खड़ी रहती है। जहां से अज्ञात ने 29 जनवरी की रात को बस से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। बस मालिक के अनुसार उसे 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें