फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश, जज्बा और जुनून: पहलवान ने मुश्किल हालात में नहीं छोड़ी कुश्ती, 2500 किलोमीटर दूर इम्फाल से हिसार साई आया

Sat, 14 Oct 2023 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

कुकी समुदाय के पहलवान सेइगौचोन हाओपिप का कहना है कि इससे पहले वह करीब ढाई साल से इम्फाल के साई में प्रशिक्षण ले रहा था।लेकिन मैतेयी समुदाय के ज्यादा खिलाड़ी हैं। इसलिए उसे जान का खतरा था। इसके बाद उसे हिसार के साई में भेजा गया है।
विज्ञापन
खेलते हुए पहलवान सेइगौचोन हाओपिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा अगर हममें हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। हमारी जिंदगी का हर पल इम्तिहानों से भरा होता है। कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना होता है और मुश्किलों से भाग जाना तो आसान होता है, साथ ही सामना करने वालों के कदमों में जहां होता है। जातीय हिंसा की दहशत से सहमे राज्य स्तर के पहलवान सेइगौचोन हाओपिप को खेल के प्रति जुनून करीब 2500 किलोमीटर दूर हिसार ले आया। इम्फाल के रहने वाले पहलवान सेइगौचोन हाओपिप ने विपरित परिस्थतियों में भी हार नहीं मानी। इम्फाल में खेल अभ्यास प्रभावित हुआ तो वह हिसार के साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) पहुंच गया।

विज्ञापन


हिसार में मैं सुरक्षित पर माता-पिता की सता रही चिंता
पहलवान सेइगौचोन हाओपिप का कहना है कि मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने से जान को खतरा होने पर उसे मजबूरी में हिसार आना पड़ा। यहां शांत माहौल में प्रैक्टिस बेहतर हो रही है। हालांकि मुझे अपने माता-पिता की चिंता सता रही है। बहन दिल्ली में कजन भाई के पास रह रही है। रोजाना माता-पिता से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जान रहा है। जब तक मेरी पिता और माता से बातचीत नहीं हो जाती तब तक मेरे दिल को तसल्ली नहीं होती है। वहीं, साई की ओर से पहलवान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पहलवान स्टेट लेवल पर खेल चुका है। फिलहाल साई की ओर से आवासीय स्कीम के तहत हॉस्टल में रह रहा है। संवाद

इम्फाल साई में करता था अभ्यास, जान का खतरा होने पर शिफ्टिंग की मांगी थी अनुमति
कुकी समुदाय के पहलवान सेइगौचोन हाओपिप का कहना है कि इससे पहले वह करीब ढाई साल से इम्फाल के साई में प्रशिक्षण ले रहा था। यहां मैतेयी और कुकी समुदाय के करीब 45-50 पहलवान प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन मैतेयी समुदाय के ज्यादा खिलाड़ी हैं। इसलिए उसे जान का खतरा था। इसलिए उसने नॉर्थ ईस्ट रीजनल डायरेक्टर इम्फाल को पत्र लिखकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी। फिर इम्फाल की ओर से नॉर्थ रीजनल सेंटर सोनीपत में पत्र लिखा गया। इसके बाद उसे हिसार के साई में भेजा गया है।
विज्ञापन


मेरे लिए दूसरी जगह जाना ही बेहतर विकल्प
पहलवान का कहना है कि मुझे वहां जान को काफी खतरा था। मेरे से लोग दुश्मनी चाहते थे। इसलिए दूसरी जगह शिफ्ट होना ही बेहतर था। हालांकि यहां की अभी पूरी तरह भाषा नहीं समझ पा रहा हूं। मगर मैं यहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। कोच भी मुझे सहयोग कर रहे हैं। 30 अगस्त को हिसार पहुंचा था।

आधी-अधूरी हिंदी समझ पा रहा खिलाड़ी
पहलवान इंग्लिश आसानी से समझ लेता है और बोलता भी है। मगर हिंदी भाषा अभी 50 प्रतिशत ही समझ पा रहा है। उसका कहना है कि धीरे-धीरे यहां रूटीन बन जाएगा। इसके बाद भाषा बोलने और समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि अभी कई बातें मैं समझ नहीं पाता हूं। बार-बार कोच से पूछना पड़ता है।

सेइगौचोन हाओपिपी साई के हॉस्टल में रह रहा है। यहां उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। पहलवान का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। -धर्मेंद्र यादव, वार्डन, इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें