फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: DHBVN में 12.59 लाख उपभोक्ता डिफाल्टर, 4613 करोड़ रुपये हैं बकाया

Sat, 13 May 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

3435 करोड़ रुपये मूल रकम तथा 1177 करोड़ रुपये का सरचार्ज लगाया गया है। हालांकि बीते साल के मुकाबले 98401 डिफाल्टर घटे हैं और 28 करोड़ का कर्ज भी कम हुआ है। पलवल सर्कल में सबसे अधिक डिफाल्टर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) का 12.59 लाख डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर 4613 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें 3435 करोड़ रुपये मूल रकम तथा 1177 करोड़ रुपये का सरचार्ज लगाया गया है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या 13 लाख 58 हजार में से 98401 उपभोक्ता की संख्या घटी है।

विज्ञापन


बकाया राशि में केवल 26 करोड़ रुपये ही कम हुए। डीएचबीवीएन के 11 जिलों में सबसे अधिक 203346 डिफाल्टर पलवल सर्कल में हैं, जिन पर 340 करोड़ रुपये बकाया हैं। रेवाड़ी जिले में सबसे कम 71756 डिफाल्टर हैं। इन उपभोक्ताओं पर 107 करोड़ रुपये की देनदारी है।

डीएचबीवीएन डिफाल्टरों की संख्या कम नहीं कर पा रहा है। वित्त वर्ष 2022 में डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर निगम के 4639 करोड़ 58 लाख रुपये बकाया था। वित्तवर्ष 2023 में 4613 करोड़ 37 लाख रुपये डिफाल्टर उपभोक्ताओं में अटका हुआ है।
विज्ञापन


डीएचबीएन के 12.59 लाख उपभोक्ताओं में से 3.50 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 9 लाख उपभोक्ता बिजली का उपयोग करते हुए डिफॉल्टर हैं। बिजली निगम ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से अपना पैसा वसूलने के लिए एक विशेष योजना भी शुरू की थी। इस योजना के बाद भी निगम को बड़ी सफलता नहीं मिल सकी।

वित्त वर्ष 2021-2022
सर्कल -उपभोक्ता मूल रकम -सरचार्ज -कुल बकाया

  • फरीदाबाद 153917- 53142-6057-59199
  • पलवल -207510286053044-31649
  • गुरुग्राम 154717-9818-1470-11289
  • गुरुग्राम 2-55383-20977-4357-252334
  • नारनौल 9504914710-5162-19872
  • रेवाड़ी -81095-11097-230013397
  • भिवानी 169631-5220822222-74431
  • हिसार 163950-61133-16582-77715
  • फतेहाबाद -126020-14890-2401-17292
  • सिरसा -123083-7784-548-8333
  • जींद 127747-59672-65769-125441
  • कुल 1358102-334041-129916-463958


वित्तवर्ष 2022-2023 
सर्कल -उपभोक्ता -मूल रकम -सरचार्ज कुल बकाया

  • फरीदाबाद 140392- 41589-2854-44444
  • पलवल -203346305433537-34080
  • गुरुग्राम-1 46163-10234-1175-11409
  • गुरुग्राम-2 -47116-20519-5969-26488
  • नारनौल 8021613387-5454-19872
  • रेवाड़ी -71756-8691-204810739
  • भिवानी 167629-5045220306-70758
  • हिसार 150518-64019-16813-80833
  • फतेहाबाद -10941-14491-2635-17356
  • सिरसा -125544-9791-496-10288
  • जींद 122080-79335-56761-136096
  • कुल 1259701-343556-11781-461337

98401 डिफाल्टर घटे, लेकिन सिरसा में बढ़े
प्रदेश के 11 जिलों में केवल सिरसा सर्कल में डिफाल्टरों की संख्या बढ़ी है। अन्य सभी में डिफाल्टर की संख्या घटी है। सिरसा जिले में 2461 डिफाल्टर बढ़े। 10 जिलों में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या 98401 कम हुई है। फरीदाबाद, गुरुग्राम तथा हिसार में सबसे अधिक उपभोक्ता योजना के तहत रकम अदा कर डिफाल्टर की लिस्ट से बाहर हुए।

पीपीपी से जुड़े उपभोक्ताओं के मीटर
डीएचबीवीएन में फतेहाबाद सर्कल में 99 प्रतिशत उपभोक्ताओं के कनेक्शन को पीपीपी से जोड़ा जा चुका है। पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद सर्कल में 97 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के मीटर पीपीपी से जुड़ चुके हैं। भिवानी सर्कल में 90.82 प्रतिशत जींद में 89, हिसार में 89, सिरसा में 87 प्रतिशत गुरुग्राम में 86, उपभोक्ताओं को कनेक्शन को पीपीपी से जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें