फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाेरी की बाइक सहित धारसूल कलां का युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस ने धारसूल कलां (फतेहाबाद) निवासी प्रवीन को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल हिसार भेज दिया गया। एवीटी स्टाफ में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम बरवाला पुल बाईपास पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक बाइक बिना नंबर प्लेट के आती दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। जांच में पता चला कि भूना थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें