हांसी। गांव ढाणा खुर्द में सर्वसहमति से सरपंच समेत सभी 14 पंचों का चुनाव किया गया। इस पंचायत में ऐसा पहली बार हुआ है जब सर्वसहमति से 28 वर्षीय एमए प्रथम वर्ष की छात्रा कृष्णा यादव को सरपंच बनाया गया है। कृष्णा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश यादव के भाई की पत्नी हैं। नरेश ने इस गांव को अपने धन से शहर जैसा सुविधा संपन्न बना दिया है। पिछले दिनों सांसद ने भी गांव की तारीफ की थी। इस पहल के लिए बीडीओ धर्मपाल ने ग्रामीणों को बधाई दी है।
इस गांव में करीब 2900 मतदाता हैं। सरपंच पद महिला के आरक्षित है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले यहां सात दावेदार थे, लेकिन ग्रामीण सरपंच का चुनाव सर्वसहमति से करने की तैयारी में थे। इसे लेकर गांव में कई दिनों तक बैठक चली।
गांव के वार्ड-1 रामअवतार, एससी वार्ड-2 सिद्धार्थ, वार्ड-3 मीना, वार्ड-4 प्रदीप, वार्ड-5 रेणु, वार्ड-6 प्रताप, वार्ड 7- प्रमिला, वार्ड-8 सुरेंद्र, वार्ड-9 एससी पूजा, वार्ड-(एससी)10 दीपक नेहरा, वार्ड -11 सीमा, वार्ड-12 संदीप सेन, वार्ड-13 सुमन, वार्ड-14 बीसी-ए राजेंद्र को निर्विरोध चुना गया है।
सभी के सहयोग से कराएंगे विकास कार्य
सर्वसहमति से सरपंच बनीं कृष्णा यादव ने कहा कि ग्रामीणों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरा करना है। सभी के सहयोग से गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे। बेटियों को शिक्षित करना पहली प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश यादव ने कहा कि गांव में अब तक करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं।
हांसी। गांव ढाणा खुर्द में सर्व सम्मति से सरपंच चुनने के बाद नरेश यादव व ग्रामीणों ने मनाया जीत क?- फोटो : Hisar