फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट कॉलेज के ''''धाकड़'''' रोकेंगे नशा

विज्ञापन
हिसार। जाट महाविद्यालय में चुने गए धाकड़ को जानकारी देते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
हिसार। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शहर और ग्रामीण स्तर पर स्टेट एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को जाट महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. नीलम ने वरिष्ठ प्राध्यापकों ने बैठक कर महाविद्यालय में स्टेट एक्शन प्लान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए 50 छात्र को धाकड़ के रूप में चुना है। 6 प्राध्यापक सीनियर धाड़क की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

यह है धाकड़ कार्यक्रम

प्रदेश में स्टेट एक्शन प्लान के तहत स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को ड्रग मुक्त करने के लिए धाकड़ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों में कक्षानुसार 5 छात्रों का चयन किया जाता है, जो स्वेच्छा से इस कार्य मे भाग लेना चाहते हैं। धाकड़ छात्र अपनी कक्षा में पढ़ने वाले सभी सहपाठियों का ध्यान रखते हैं ताकि कोई सहपाठी गलत संगत में पड़कर नशे का सेवन न करे। सच्चाई का पता लगाकर धाकड़ छात्र अपने सीनियर धाकड़ ( प्राध्यापक) को सूचना देंगे। प्राध्यापक प्राचार्य को रिपोर्ट करेंगे। छात्र को स्टेट एक्शन प्लान के तहत विलेज मिशन अथवा वार्ड मिशन टीम के माध्यम से क्लस्टर मिशन टीम को भेजा जाता है, जहां उसकी काउंसलिंग व उपचार किया जाता है। प्रवक्ता सज्जन कुमार ने कॉलेज के धाकड़ छात्रों व सीनियर एवं नोडल धाकड़ अधिकारियों से विचार विमर्श किया व इस कार्यक्रम में उनकी भूमिका बारे सविस्तार जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें