फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर जीओ मैस पहुंचे, एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने किया स्वागत

Sat, 13 Jan 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के जीओ मेस में पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का स्वागत करते एडीजीपी श्रीकांत ज
विज्ञापन
हिसार। सिरसा जाते समय पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में पहुंचे। हिसार आगमन पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें हिसार पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद भी उपस्थित थे ।
विज्ञापन

डीजीपी का कार्यभार संभालने के बाद शत्रुजीत कपूर शुक्रवार को दूसरी बार हिसार मंडल में पहुंचे। करीब 4 महीने पूर्व 21 सितंबर को हिसार आए थे। उन्होंने मंडलस्तरीय पुलिस अधिकारियों की बैठक के साथ-साथ ग्राम-प्रहरियों की बैठक को संबोधित किया था। बैठक में महिला सुरक्षा व नशे के खिलाफ अभियान पर फोकस किया गया था। दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान डीजीपी शत्रुजीत कपूर सिरसा में पांच गांवों को नशा मुक्त गांव घोषित करेंगे। सिरसा जिले के गांव नरेलखेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजीपी हरियाणा नशा मुक्त किए गए गांवों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम में वे सिरसा जिले के गांव फुलकां, मोचीवाली, बग्गुवाली, मौजू खेड़ा और गांव नरेलखेड़ा को नशा मुक्त गांव होने पर सम्मानित भी करेंगे। इसके बाद वे मंडलस्तरीय उच्च अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंडल स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी करेंगे । डीजीपी हरियाणा शनिवार को फतेहाबाद जिले का दौरा करेंगे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें