फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उपायुक्त ने ऋषि नगर बरसाती नाले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को ऋषि नगर बरसाती नाले का निरीक्षण किया। इस नाले का कुछ हिस्से को पाइप डालकर अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह बरसाती नाला ऋषि नगर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक इक्रो फ्रेंडली श्मशान घाट के आगे से गुजर रहा है। हालांकि इस हिस्से पर पब्लिक हेल्थ की तरफ से स्लैब डालने से से लेवल ठीक नहीं बन रहा है। ऐसे में नाले के करीब 270 मीटर हिस्से में पाइप डालकर उसे अंडरग्राउंड करने का फैसला किया गया है। पब्लिक हेल्थ को इस कार्य के लिए अनुमति लेने में काफी समय लग जाएगा। इस पर निगम इस कार्य को करवाएगा। फिलहाल आचार संहिता के कारण कोई नया कार्य नहीं हो सकता तो निगम प्रशासन इसके लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेकर इस कार्य को करवाएगा। निगम अधिकारियों की मानें तो नाले के इस हिस्से में 1200 एमएम की लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा एचएसवीपी की जमीन पर भी बने नाले के 250 मीटर व पब्लिक हेल्थ के 70 मीटर के हिस्से को पाइप डालकर अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन

जलभराव से निपटने के लिए करें जरूरी प्रबंध
इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि बरसाती सीजन में जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए ड्रेनेज सहित अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें। आसानी से बरसाती पानी निकालने के लिए नालों को जोड़ने की दिशा में भी कार्य योजना पर गंभीरता से आगामी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें