फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 7 सालों से विभाग ने नहीं किया भुगतान, ठेकेदार आज से बंद रखेंगे काम

विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देते ठेकेदार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदारों ने करीब आठ करोड़ के लंबित भुगतान व अन्य समस्याओं को लेकर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान मांगों के पूरा न होने पर नारेबाजी कर रोष जाहिर किया गया। इतना ही नहीं ठेकेदारों ने शुक्रवार से सभी विकास कार्य बंद करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक ठेकेदार यूनियन जिला प्रधान एवं पूर्व चेयरमैन प्रीतम सिंह बलाली की अगुवाई में ठेकेदारों ने वीरवार को बैठक आयोजित की। इसके उपरांत पुरानी मांगों व लंबित भुगतान को लेकर अभियंता कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। बलाली ने कहा कि मरम्मत के बिलों का भुगतान, मरम्मत कार्याें का आकलन और वर्ष 2023 के दौरान दादरी नगर में सीवर कार्यों का लंबित भुगतान का निपटान आदि उनकी प्रमुख मांगे हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों का पिछले सात सालों से भुगतान बकाया है, जिसके लिए बार-बार अधिकारियों व विभाग से मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को सभी कार्यों के लिए नकद भुगतान करना पड़ता है जबकि विभाग भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में ठेकेदारों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है और मजबूर होकर उन्होंने 28 जून से सभी विकास कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान एसोसिएशन कोषाध्यक्ष अजय, पवन, राजेंद्र, ओमप्रकाश, चरण सिंह, अमरजीत, संदीप, राजेश, जगबीर, आनंद, राजेश, सुखबीर घसौला, उमेद, कुलदीप, बलजीत, संजय, कृष्ण, दिनेश व प्रवीन आदि ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें