फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: न्यू मॉडल टाउन में सरकारी जमीन पर बने चार अवैध मकान तोड़े

विज्ञापन
न्यू मॉडल टाउन में अवैध मकान को तोड़ता जेसीबी चालक। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने न्यू मॉडल टाउन में सरकारी जमीन पर बने चार अवैध मकानों को तोड़ दिया। इससे पहले अधिकारियों ने कब्जाधारियों को मकान खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि हाउस की बैठक में मेयर ने न्यू मॉडल टाउन में ओम एनक्लेव के पीछे एचएसवीपी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया था। पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा था कि पिछली हाउस की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। इसके जवाब में प्राधिकरण के एसडीओ सर्वेयर रामप्रसाद ने एक सप्ताह में कब्जे हटवाने की बात कही थी। निगमायुक्त एवं एचएसवीपी प्रशासक प्रदीप दहिया ने एसडीओ को तीन में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस पर एसडीओ ने कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद एसडीओ सर्वेयर ने 15 साल पुराने कब्जों पर कार्रवाई करते हुए चार मकानों का कुछ हिस्सा तुड़वा दिया और कब्जाधारियों को मकान खाली करने के लिए 15 दिन का समय देकर लौट आए थे।
साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई
एचएसवीपी के अधिकारी वीरवार सुबह 11 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट एडीजे मोहित सिंगला के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले कब्जाधारियों ने कुछ सामान मकान से निकाल लिया था। बाकी बचा सामान टीम के पहुंचने के बाद निकाला। मकान खाली होने के साथ ही जेसीबी से चारों मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। अवैध कब्जों को तोड़ने की कार्रवाई दोपहर करीब ढाई बजे तक चली। इस मौके पर एसडीओ सर्वेयर रामप्रसाद, जेई तरुण, जेई चंद्रमोहन, जेई संदीप बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें