दादरी डिस्ट्रीब्यूटर पर नहरी पानी की मांग करते कामरेड ओमप्रकाश।
भिवानी। कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टियों के पूर्व साझा प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि रबी फसल बुआई के लिए नहरों में आए पानी को सभी गांव में टेलों के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम करें, ताकि किसान अपनी फसल की बुआई कर सकें।
वे कायला गांव के पास दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी में चल रहे पानी का निरीक्षण करने नहर पर पहुंच गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात करके सभी गांव के किसानों को बराबर नहरी पानी देने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई के साथ-साथ गांव में पानी के टैंक व तालाब भरने चाहिए, क्योंकि फिर पानी एक महीने के बाद आएगा। उन्होंने कहा कि रबी फसल बुझाई के समय डीएपी खाद की किल्लत चल रही है।
उन्होंने कृषि विभाग के डीडीए से बात करके शीघ्र किसानों को सरकारी रेट पर उपलब्ध करवाना चाहिए। मंडी में बाजरे की खरीद व उठान शीघ्र करवाते हुए किसानों के खातों में तुरंत भुगतान करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो जनता आंदोलन करने पर मजबूर होगी।