फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण

Sat, 13 Jan 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी पुलिस स्टेशन में गांव स्याहड़वा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर शिव कुमार की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। थाना प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है। गौरतलब है कि गांव स्याहड़वा के महेंद्र ने सिवानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो 5 दिसंबर को उसका पुत्र शिव कुमार गांव के ही सुमित के साथ सिवानी गया था। जिसमें बाद वह नहीं लौटा। सूचना मिली की शिव कुमार की लाश सिवानी के पास पड़ी मिली। महेंद्र की शिकायत पर सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। गांव स्याहड़वा निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि उसके पुत्र शिव कुमार के पास गांव के ही सुमित का फोन आया कि जरूरी काम है। शिव कुमार उस समय खेत में काम कर रहे एक ऑपरेटर को लेकर सुमित के साथ सिवानी चला गया। शिवकुमार और सुमित ऑपरेटर को सिवानी से बस में बिठाकर चल पड़ा। शिव कुमार के पिता का आरोप है कि उसके बाद शिव कुमार का फोन नहीं मिला। अगले दिन सिवानी पुलिस का फोन आया कि शिव कुमार की लाश एक बाइक के साथ पड़ी मिली है। उसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। महेंद्र सिंह का आरोप है कि उसके बेटे शिव कुमार को सुमित ने इंजेक्शन देकर मारा है। इंजेक्शन वहां पड़ा मिला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें