फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राखीगढ़ी टूर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लिया भाग

Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद राखीगढ़ी में साइट पर विद्यार्थियों को जानकारी देते पुरातत्वविद् डॉ. अप्पू सहारण। 
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा आयोजित राखीगढ़ी टूर में लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को भारत की पुरातात्विक धरोहर से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने राखीगढ़ी के ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण किया। पुरातात्विक खुदाई स्थलों को देखा। हेरिटेज वॉक, पॉटरी वर्कशॉप और हरियाणवी पारंपरिक व्यंजनों का अनुभव लिया। पुरातत्वविद् डॉ. अप्पू सहारण ने राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत और इसके महत्व की जानकारी दी। आर्टिस्ट राहुल की पॉटरी वर्कशॉप में छात्रों ने प्राचीन मिट्टी के बर्तनों और मूर्तिकला निर्माण की विधियां सीखीं। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के विनीत भनवाला ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हरियाणा के पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन और शोध केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर तृप्ति देव और सहायक प्रोफेसर राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें