फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एबीसी से जुड़ेंगे संस्थान, एक जगह सुरक्षित रहेंगी डिग्रियां

Sun, 21 Jul 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब अपने शैक्षणिक दस्तावेज एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में सुरक्षित रख पाएंगे। उनकी सभी शैक्षणिक डिग्रियां एक जगह जमा होंगी और एक से दूसरे संस्थान में ट्रांसफर कराने पर भी ये सुविधा मिलेगी। चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत ट्रांसफर के लिए यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इससे सभी डिग्रियां एक जगह सुरक्षित रहेंगी और दूसरे संस्थानों पर जाने पर उसे आसानी से देखा जाएगा।
विज्ञापन

यूजीसी ने देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) से जुड़ जाएं और अपने संस्थान में इसे अनिवार्य करें। वहीं इसके साथ ही हर छात्र को एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य होगा। इसके बिना कोई भी फॉर्म भरना या नामांकन करना संभव नहीं हो सकेगा। यह आईडी आधार से भी लिंक होगी।विद्यार्थी https://www.abc.gov. in/ से एबीसी पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एबीसी से ये होगा फायदा : विद्यार्थी के सर्टिफिकेट, डिग्री समेत पूरा प्रोफाइल डिजी लॉकर में जमा हो जाएगा। वहीं, पढ़ाई के दौरान या बाद में संस्थान बदलने पर आसानी से उसका क्रेडिट ट्रांसफर हो सकेगा। एबीसी आईडी से छात्र संबंधित सारी जानकारी और सत्यापन करने में होगी आसानी। इस सुविधा की तैयारी कई साल से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें