फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएचबीवीएन-11 को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरसाना के खेल मैदान पर आयोजित टी-20 टूर्नामेंट का रविवार सुबह जीसी हीरोज और डीएचबीवीएन-11 के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले को जीसी हीरोज ने 5 विकेट से अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ओम मांजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएचबीवीएन-11 की टीम 127 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू खान ने सलामी बल्लेबाज अमित को खाता तक नहीं खोलने दिया। इसके बाद कुलदीप ने अमरजीत को मात्र 5 रन पर चलता किया। टीम की ओर से रॉकी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। इसके अलाव संदीप ने 30 और मनदीप ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मनदीप सिंह ने तीन, संजू खान ने दो, कुलदीप, ओम, राजू, मोहन, मोहित ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज ने धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाया और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जीतू ने 12 और ओम मांजू ने 30 रन बनाए। बाद में आकाश ने नाबाद 31 और कप्तान मोहन ने नाबाद 21 रन की पारी खेलते हुए टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें