खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती में दीपक बेरवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दीपक ने फाइनल में सोनीपत के दीपक को 6-3 से हराया और पदक पर कब्जा किया। दीपक जीजेयू की ओर से खेला। दीपक गांव डाबड़ा में कोच राहुल के पास सात साल से प्रशिक्षण ले रहा है। गांव डाबड़ा पहुंचने पर दीपक का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स वाराणसी में 26 मई से 29 मई तक हुए थे। कोच ने बताया कि इससे पहले दीपक कई पदक जीत चुका है। कोच राहुल ने बताया कि दीपक मूलरूप से सीसर का रहने वाला है। मगर प्रैक्टिस के चलते वह गांव डाबड़ा में ही रह रहा है।