फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू बेकाबू: युवक की मौत, 30 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू अब जानलेवा साबित होने लगा है। मंगलवार को डेंगू से आजाद नगर की चंद्रलेन कॉलोनी निवासी युवक की मौत हो गई। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, 30 नए मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। जिले में इस साल मरीजोें का आंकड़ा 762 जबकि जान गंवाने वालों की संख्या छह पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लारवा मिलने पर लोगों केे चेतावनी नोटिस थमाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक युवक की मौत डेंगू से होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

आजाद नगर स्थित चंद्रलेन कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुखार के चलते बेटे को तीन दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने ब्लड सैंपल लिए तो डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को डेंगू के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी जिले में 133 मरीज सक्रिय हैं। विभाग की तरफ से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रह है।
यहां मिले मरीज : किरमारा, मीरपुर, कुलेरी, अग्रोहा, सेक्टर 15, आजाद नगर, सातरोड़, आर्य नगर, दयानंद कॉलोनी, डिफेंश कॉलोनी, कैमरी मार्ग, डाबड़ा, सेक्टर 16-17, सेक्टर 1-4, अर्बन एस्टेट, सेक्टर 13, शिव नगर, मसूदपुर, महाबीर कॉलोनी, बड़वाली ढाणी।
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट देखने के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत डेंगू से हुई है या नहीं। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें