हिसार। प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर की बजाय 30 नवंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही नोटिस, दावे और आपत्तियों के निपटान की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। इससे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने और अपनी जानकारी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि एसआईआर के दौरान प्रदेश में फार्म नंबर-6 के 4 लाख 49 हजार 813, फार्म नंबर 7 के 1 लाख 57 हजार 673, फार्म नंबर-8 के 3 लाख 78 हजार 94 तथा 44 लाख 92 हजार 696 मतदाताओं को पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान न होने अथवा मिलान के दौरान विसंगतियां पाए जाने पर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।