हिसार के सरहेड़ा में शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर एक महिला ने ईंट से हमला कर अपने पति को मार डाला। मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहने वाले सीताराम के रूप में हुई है। आरोप है कि सीताराम की पत्नी सावित्री ने झगड़े के दौरान ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना 13 मार्च की रात की है।