हांसी में दिल्ली रोड पर ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को गंभीर हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
शव गाड़ी से बाहर निकलकर पड़े
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल के शव गृह में शवों रखा गया है। हादसा में दो व्यक्तियों के शव गाड़ी से निकल कर बाहर सड़क पर गिर गए थे। हादसे में मारे गए सभी घायलों की पहचान हो गई। जिसमें हांसी के खरकड़ा निवासी संदीप, प्रदीप, प्रवीण व प्रकाश, भाटोल रंगड़ान निवासी अनूप के रूप में हुई है। एक महिला की पहचान नहीं हो सकी।
खरकड़ा से हांसी आ रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि प्रदीप इस गाड़ी का चालक था जो की गाड़ी को खरकड़ा से चलाकर हांसी की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसे संदीप, परवीन, अनूप, प्रकाश व एक महिला मिली। यह सभी हांसी की तरफ आ रहे थे। प्रदीप मोठ के प्राइवेट स्कूल की गाड़ी को चलाता था। संदीप हांसी से हिसार रूट की बस में परिचालक का कार्य करता है। प्रवीण हांसी के गवर्नमेंट कॉलेज का छात्र है। भटोल रंगड़ान निवासी अनूप हिसार में फ्लिपकार्ट कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करते था।