हिसार के टोकस गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक पर जा रहे एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 45 वर्षीय महिला सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 50 वर्षीय पति सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुमन और सुभाष बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा भी था। अचानक पीछे से आया ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सुमन को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुभाष को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।