सिटी एसएचओ चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
- फोटो : bureau
स्वीटी मर्डर केस में काली को गिरफ्तार न कर पाने व आम लोगों के रोष के बाद सिटी थाना इंस्पेक्टर व 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज पर गाज गिर गई है। इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह व चौकी इंचार्ज रामसिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने अश्विन शैणवी ने बताया कि स्वीटी मर्डर केस में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह व चौकी इंचार्ज एएसआई रामसिंह को लाइन में भेज दिया गया है।
सिटी एसएचओ अब नारनौंद थाना के एसएचओ एसआई मंदीप सांगवान को बनाया गया है। वहीं 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज की जगह कैंट चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह को लगाया गया है।
इस मामले को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों ने यह प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक अपराधी ने दो दिन पहले ही विजय चौटी को गोली मारी थी और उसके बाद वह तीन वारदात और कर देता है आखिर पुलिस कर क्या रही थी। दो दिन शहर को जाम रखने वाले परिजन व मोहल्ले के लोगों में इसी बात का रोष था।
58 पुलिस अधिकारी कर्मचारी इधर-उधर
हिसार। जिले में लगातर बढ़ती अपराधिक घटनाओं से आलोचना झेल रही जिला पुलिस की छवि को सुधारने के लिए बुधवार देर शाम को कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को इधर-उधर कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने आदेश जारी कर 58 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया है।
वहीं स्वीटी मर्डर मामले में 12 क्वार्टर चौकी का पूरा स्टॉफ बदल दिया है। जिला इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल को नारनौंद थाना प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। जिले के हांसी, नारनौंद में भी तबादले किये गए। एसआई रामावतार को पीएलए चौकी से बरवाला थाना में भेजा गया है। उनकी जगह हरजिन्द्र सिंह को लगाया गया है।