फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Murder: CBI ने कोर्ट में पेश की आरोपी PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 22 Nov 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गोवा की अदालत में अब पांच दिसंबर को सुनवाई होगी, फिर ट्रायल शुरू हो सकता है। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दे दी है। दोनों आरोपियों की तरफ से दो एडवोकेट ने अपने वकालतनामा भी दिए।  
विज्ञापन
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में मंगलवार को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) टीम ने गोवा के मापुसा शहर में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पीए सुधीर सांगवान के अलावा सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की।

विज्ञापन


अदालत ने दोनों आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दे दी है। दोनों आरोपियों की तरफ से दो एडवोकेट ने अपने वकालतनामा भी दिए, जो कि पांच दिसंबर को केस को जिला न्यायालय में प्रेषित करने पर बहस करेंगे। सीबीआई ने दो महीने 10 दिन बाद कोर्ट में जांच रिपोर्ट पेश की है। 

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या की। 
विज्ञापन


भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का केस
सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद उसका भाई रिंकू गोवा पहुंचा। रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई।
वारदात के तीसरे दिन 25 अगस्त को गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान गोवा पुलिस आरोपियों को हिसार लेकर आई और जांच की। इसके बाद जब मामला सीबीआई को सौंप दिया तो सीबीआई भी हिसार में जांच के लिए आई। सीबीआई ने हिसार में जांच-पड़ताल के अलावा गुरुग्राम में सोनाली के उस फ्लैट की तलाशी भी ली जहां वह गोवा जाने से पहले अंतिम बार सुधीर सांगवान के साथ ठहरी थी।

हिसार आई थी सीबीआई
जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने सोनाली की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर से कोलवाले जेल में पूछताछ की। टीम ने गोवा पुलिस के 500 पन्नों के दस्तावेजों को भी जांचा। टीम ने गवाहों के बयान दर्ज किए। सीबीआई की टीम ने हिसार आकर सोनाली के परिजनों के बयान दर्ज किए थे। टीम रोहतक, गुरुग्राम, नोएडा आदि स्थानों पर गई थी और वहां से मामले से जुड़े तथ्य जुटाए थे। सीबीआई ने कर्लिज रेस्टोरेंट में अपराध स्थल को फिर से रिक्रिएट किया था। 

हमसे कोई संपर्क नहीं किया : वतन 
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है कि हमें पता चला है कि सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट दायर की है। इस बारे में सीबीआई ने हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

न्यूज एंकर से राजनेता तक का सफर  
सोनाली फोगाट ने अपने कॅरिअर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में न्यूज एंकर से की थी। इसके बाद भाजपा से जुड़ी और इसी दौरान कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया। उन्होंने जी टीवी के शो अम्मा में नवाब शाह की पत्नी का रोल अदा किया। बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार सतीश कौशिक के प्रोडक्शन बी सतीश कौशिक इंटरटेंनमेंट की फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी की भूमिका निभाई। बाद में टिक टॉक मोबाइल ऐप में वीडियो बनाकर प्रसिद्ध हुईं। 

सोनाली को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा की महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया। राजनीति में आने के बाद अपनी बेबाकी के कारण सोनाली फोगाट अक्सर विवादों में रही। सोनाली फोगाट ने पिछला विधानसभा आम चुनाव आदमपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर उस समय के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें