हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत ने बुधवार को रिंकू हत्याकांड में सुनवाई की। अदालत ने जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह और उनके गनमैन विक्रम समेत 6 पुलिसकर्मियों पर आरोप तय किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी।
अब नए गवाहों की बनेगी सूची
पीड़ित पक्ष के वकील मनमोहन राय ने बताया कि बुधवार को अदालत में सुनवाई के दौरान डीएसपी कप्तान सिंह समेत 6 पुलिस कर्मचारियों पर आरोप तय किए गए हैं। अब ट्रायल शुरू होगा। पहले पुलिस ने 38 गवाह बनाए थे, जिसमें 21 पुलिस कर्मचारी और 17 अन्य गवाह थे। अब गवाहों की नई लिस्ट जारी होगी।
13 अप्रैल को लाया था घर
पड़ोसी तारामणी ने बताया कि रिंकू काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। घटना से तीन दिन पहले 13 अप्रैल को विक्रम के घर की लाइट जल रही थी और घर के नीचे गाड़ी खड़ी थी। तब मैंने सोचा कि शायद रिंकू अपने मायके से लौट आई है। जब रिंकू सुबह मिली तो खूब हंस-बोल रही थी। वहीं विक्रम बिलकुल शांत रहता था। विक्रम वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हुआ। उसके बाद से ही वह जींद के डीएसपी कप्तान सिंह के पास गनमैन की ड्यूटी पर था।
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
11 जून 2023 : कृष्णा नगर में रविवार सुबह करीब पौने 11 बजे राकेश पंडित ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो साले मनजीत सिंह व मुकेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वासी गांव धनाना और पत्नी सुमन को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से माथे व छाती में गोली मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। काफी दिनों से दंपती में घरेलू कलह चल रहा था। उसके साले उसे समझाने के लिए आए थे।
10 जुलाई 2023 : गांव मुगलपुरा में पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। बेटी को भी गोली के छर्रे लगे हैं। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था। गांव मुगलपुरा निवासी रामनिवास का सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। रामनिवास ने अपनी पत्नी 45 वर्षीय सुरता देवी गोली मारकर हत्या कर दी थी।