सिंचाई विभाग की टीम ने गश्त के दौरान देखा कि मुजादपुर गांव के किसान बिजेंद्र, मनोज, जोगेंद्र व प्रदीप रबड पाइप लगाकर सुंदर डिस्ट्रीब्युट्री की आरडी-91700 लैफ्ट साइड से पानी चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कर्मचारियो ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया।
हांसी के गांव मुजादपुर में नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम के साथ किसानों ने मारपीट की। पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर 4 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जेई सुरेंद्र शर्मा कौशिक, जेई आहुजा, जेई रोहित सिंह व बेलदार नरेश एवं मंदीप रात 11 बजकर 20 मिनट पर सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर पर गश्त पर थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किसानों को चोरी करने से रोका
गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि मुजादपुर गांव के किसान बिजेंद्र, मनोज, जोगेंद्र व प्रदीप हैं। वह रबड पाइप लगाकर सुंदर डिस्ट्रीब्युट्री की आरडी-91700 लैफ्ट साइड से पानी चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कर्मचारियो ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ हाथापाई की व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मौके पर डायल 112 बुलाई
जिसके बाद अधिकारियों ने डायल 112 पर फोन करके मौके पर पुलिस बुलाई। उससे पहले आरोपी भाग गए। आरोपियों ने अभद्र शब्द भी बोले। जिनके सब सबूत उनके पास है। उन्होंने किसानों के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के तहत कार्रवाई करने की मांग की। वहीं जेई सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि उनका उद्देश्य है की वह नहरी पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाया जा सके ताकि सबको उनके हिस्से का पानी मिल सके। लेकिन कुछ लोग नहरी पानी चोरी करते हैं।