फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मैनेजर गिरफ्तार, बोगस ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़

Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार

सार

डीएसपी ने पुलिस कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था। होटल मैनेजर ने 500 रुपये में युवती उपलब्ध कराने की हामी भरी थी। मौके पर कई युवतियां मिलीं, दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। देह व्यापार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के बरवाला शहर के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात को होटल से कई युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल मालिक हसनगढ़ निवासी सौरभ और मैनेजर खेदड़ निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मैनेजर को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। डीएसपी अशोक कुमार ने एक पुलिस कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा। होटल मैनेजर ने 500 रुपये में युवती उपलब्ध करवाने की हामी भरी। इसके बाद पुलिस कर्मी ने टीम को इशारा किया।

टीम ने होटल पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर कई युवतियां और मैनेजर सोनू मिला। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस होटल मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें